मसलिया : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कुसुमघाटा गांव की सीमा पर पुल के नजदीक एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक के नियंत्रण खो देने से डीजल लदी एक टैंकर पल्ट गया.
हादसे में चालक दिलीप रूज एवं सह चालक सुजीत मोदी गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रानीश्वर के चालक दिलीप रूज डीजल टैंकर (नंबर जेएच 04 एफ/6023) लेकर धनबाद से रानीश्वर जा रहा था. इसी दौरान कुसुमघाटा गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर के पलटते ही आसपास के लोग टैंकर से गिर रहे डीजल को लेने के लिए बड़े-बड़े डब्बे-गैलन लेकर पहुंचने लगे.
मौके पर मसलिया थाना पुलिस पहुंचकर चालक दिलीप रूज को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया में भरती कराया. पुलिस टैंकर को जब्त कर लिया है.
