??? ?? ??? ?????????????? ?? ????

चार पर लगा कर्त्तव्यहीनता का आरोप जामा . जामा के विकास भवन में सोमवार को बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने तीन पंचायतों आसनजोर, वारा व भुटोकोढ़िया की समीक्षा की. समीक्षा में दो कनीय अभियंता और दो रोजगार सेवकों की लापरवाही और कर्तव्यहीनता उजागर हुई. […]

चार पर लगा कर्त्तव्यहीनता का आरोप जामा . जामा के विकास भवन में सोमवार को बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने तीन पंचायतों आसनजोर, वारा व भुटोकोढ़िया की समीक्षा की. समीक्षा में दो कनीय अभियंता और दो रोजगार सेवकों की लापरवाही और कर्तव्यहीनता उजागर हुई. जिसमें कनीय अभियंता अजय कुमार साह और रविंद्र नाथ टैगोर तथा दो रोजगार सेवक मीणा मर्शिलीना मरांडी व स्टेनशीला बेसरा शामिल हैं. इन पदाधिकारियों के इस रवैये से नाराज बीडीओ श्री सुमन ने इनपर लापरवाही व कर्त्तव्यहीनता के आरोप में एक -एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही जुर्माने की राशि तीन दिनों के अंदर प्रखंड नाजिर के पास जमा करने की कड़ी हिदायत दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >