?????? ???. ???????? ?? ??? ??? ???????? ??????

प्रमुख खबर. कुरमाहाट के पास हुई मालगाड़ी बेपटरी प्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा से भतुरिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाईन में ब्लास्ट (चिप्स) को गिराने के लिए पहुंची मालगाडी वापसी क्रम में बेपटरी हो गयी. इस हादसे में हालांकि एक ही वैगन पटरी से उतरा था. लेकिन इसके बेपटरी होने की वजह से तीन वैगन एवं दो […]

प्रमुख खबर. कुरमाहाट के पास हुई मालगाड़ी बेपटरी प्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा से भतुरिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाईन में ब्लास्ट (चिप्स) को गिराने के लिए पहुंची मालगाडी वापसी क्रम में बेपटरी हो गयी. इस हादसे में हालांकि एक ही वैगन पटरी से उतरा था. लेकिन इसके बेपटरी होने की वजह से तीन वैगन एवं दो इंजन कुरमाहाट की तरफ फंसे रह गये़ वहीं हंसडीहा की ओर लगे इंजन से आगे के 47 वैगन को भागलपुर की ओर ले जाया गया़ इस घटना की जानकारी विभागीय तौर पर मालदा डिविजन के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी थी. बेपटरी से हुए वैगन को उठाने के लिये एआरटी इंचार्ज जमालपुर से अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये हैं. इनके साथ लोको इंस्पेक्टर जेएल मिश्रा एवं भागलपुर ब्रांच लाइन के यातायात निरीक्षक बीबी तिवारी तथा कंस्ट्रक्शन के पदाधिकारीगण भी कैम्प किये हुए थे. इन पदाधिकारियों ने मालगाड़ी के बेपटरी होने की कारणों की बारिकी से जांच की. कारणों की जानकारी विभागीय पदाधिकारियों ने देने पर असमर्थता जतायी है. घटना स्थल के पास पटरी में काफी संख्या में क्लीप पैंडल नहीं लगा होना एवं सही गेज पर पटरी नहीं रहने का कयास लगाया जा रहा है़ लगभग एक घंटे में एआरटी के अधिकारियों ने मशक्कत कर बेपटरी हुए डब्बे को पटरी पर लाया तथा भागलपुर की ओर ले गये………………………………हंसडीहाफोटो- 1 /2/3बेपटरी हुआ माल डब्बा एवं निरीक्षण करते पदाधिकारी तथा डब्बे को उठाते कर्मचारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >