कीमत पूरी, वजन कम

– आनंद जायसवाल – दुमका : उपराजधानी दुमका में कई दुकानदार ग्राहकों से वस्तुओं की पूरी कीमत वसूलकर वजन में कम चीजे देकर चांदी काट रहे हैं. शहर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी यही हाल है. इसकी बड़ी वजह माप-तौल विभाग की निष्क्रियता तथा कम वजन देने वाले दुकानदारों पर […]

– आनंद जायसवाल –

दुमका : उपराजधानी दुमका में कई दुकानदार ग्राहकों से वस्तुओं की पूरी कीमत वसूलकर वजन में कम चीजे देकर चांदी काट रहे हैं. शहर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी यही हाल है. इसकी बड़ी वजह माप-तौल विभाग की निष्क्रियता तथा कम वजन देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं करना है.

कायदे से मापतौल विभाग को समय-समय पर अभियान चलाकर दुकानों में रखे गये माप-तौल के उपकरणों की जांच करनी है. पेट्रोल पंप से लेकर धर्मकांटा संचालकों के यहां यह जांच होनी है, लेकिन सच्चाई यही है कि पदाधिकारियों-कर्मचारियों की कमी की वजह से जांच का काम लगभग ठप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >