दुमका : झारखंड सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये से क्षुब्ध पारा शिक्षकों ने शनिवार को जिला स्कूल के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की.
मानदेय वृद्धि, स्थायीकरण व दो महीने के बकाया मानदेय के भुगतान करने आदि मांगों को लेकर रांची के मोराबादी मैदान में सरकार के पास प्रस्ताव देने गये पारा शिक्षक नेताओं से र्दुव्यवहार की स्थानीय पारा शिक्षकों ने आलोचना की.
वाजिब हक व अधिकार नहीं दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. मौके पर प्रीतम यादव, मनोज कुमार, जयप्रकाश यादव, उमेश मंडल, अशोक कुमार यादव, संजीव यादव, अमरुद्दीन मियां, संजय शर्मा, उज्जवल कुमार मिश्र, जलभरी राय, रेणु देवी, जगदीश मुमरू, नयनतारा हेंब्रम, सुनील अंसारी, सुनीता टुडू, अनिता टुडू, सपना टुडू, कल्पना टुडू, रंजीत साह, शिवधन हेंब्रम आदि मौजूद थे.
