भाजपा घोषणा की सरकार है : ददई फोटो: 30 जाम 11नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाइंटक प्रदेश सचिव चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने जामताडा विधायक डाॅ इरफान अंसारी के आवास पर प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता में गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी एवं जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने बताया कि जामताड़ा आने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इंटक का दो दिवसीय अधिवेशन होना है. इस अधिवेशन में इंटक के पदाधिकारियों का चुनाव होना है. जिस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आगमन होगा. अधिवेशन धनबाद में किया जाना है. बताया कि इस अधिवेशन में 28 राज्य के सदस्य उपस्थित होंगे. बताया कि 05 एवं 06 दिसंबर को इंटक के पदाधिकारियों का चुनाव होना है. 06 दिसंबर को झारखंड और बिहार के इंटक अध्यक्ष का चुनाव होना है. श्री दूबे ने बताया कि इस अधिवेशन का सफलता के लिये जामताड़ा आना हुआ है. वहीं उन्होंने बताया की शुरू से ही इंटक के मुख्य संरक्षक गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी रहे हैं. आने वाले समय में भी इसके संरक्षक फुरकान अंसारी ही रहेंगे. वहीं उन्होंने भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के उपर सीधा प्रहार करते हुये कहा कि निशिकांत दूबे दो बार सांसद रहे, लेकिन आज तक उन्होंने अपने क्षेत्र का विकास नहीं किया. अगर विकास किया तो अपना विकास किया. भाजपा में सिर्फ ऐसे ही मंत्री है. केंद्र झूठ की सरकार है और राज्य में घोषनाओं की सरकार है जो सिर्फ लोगों को बरगलाने का काम कर रही है. मौके पर गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि भाजपा की सरकार बने इतने माह हो गये, लेकिन आज तक सरकार ने जनहित में एक भी काम नहीं किया. बस घोषणा पर घोषणा करने का काम किया. श्री अंसारी ने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ और सिर्फ भेदभाव की सरकार है. पक्ष पात करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है. कहा कि झारखंड का पैसा बिहार चुनाव में राज्य सरकार ने खर्च करने का काम किया है. साथ ही कहा की सीएम एक साथ कई मंत्री पद खुद रखे हुये है. इस सरकार से जनता क्या आशा कर सकती है. कहा कि आज तक इतना भ्रष्ट सरकार कभी न था और ना ही होगा जितना भ्रष्ट सरकार भाजपा है. उन्होंने कहा की इससे बहुत ही अच्छी हेमंत सरकार थी जो गरीबों को देखने का काम कर रही थी. मौके पर जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, हमिद सुमन, योगेश्वर मिश्रा, मो अजहरउदीन, मुकेश दास, मुस्ताक अंसारी, विजय दूबे, बिरमल अंसारी, नियामत अली, अजित दूबे, इरसादुल हक आरसी, अभय पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
????? ????? ?? ????? ?? : ???
भाजपा घोषणा की सरकार है : ददई फोटो: 30 जाम 11नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाइंटक प्रदेश सचिव चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने जामताडा विधायक डाॅ इरफान अंसारी के आवास पर प्रेस वार्ता किया. प्रेस वार्ता में गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी एवं जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल मुख्य रूप से उपस्थित […]
