दुमका : झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाई फेडरेशन के सफाई कर्मियों का अनिश्चित कालीन हडताल दूसरा दिन भी जारी रहा. सफाई कर्मियों ने 6 सूत्री मांग के लेकर नगर परिषद् में धरना प्र्दशन भी किया.
सफाई कर्मियों की मांगों में तीन माह का बकाया वेतन का भुगतान जल्द करने, छठा वेतन का एरियर का बकाया राशि का भुगतान करने, पंचम पुन: निरीक्षण वेतन 2006 का एरियर का भुगतान करने, सेवा निवृत कर्मी एवं मृतक के परिवार को अव्यवहरित अवकाश का भुगतान करने एवं साथ-साथ सभी प्रकार के बकाये राशि का भुगतान जल्द करने की मांग शामिल है.
ऐसा नहीं करने पर हड़ताल जारी रहेगा. संघ ने धरना प्र्दशन के माध्यम से कहा कि 17 नवंबर के नगर परिषद् के अध्यक्षा एवं पदाधिकारी का पुतला दहन किया जायेगा. प्र्दशनकारियों में श्रवण हरि, राजेंद्र हरि, भुनेश्वर महतो, टांट कि स्कु ,अमीर हांसदा,अनीता देवी,भवानी देवी, सावित्री देवी एवं छाया देवी सहित दर्जनों सफाई कर्मी उपस्थित थे.
