????? ?? ???????? ???? ?????? ?? ???? ????? ????? ?? ????

अक्षय फल प्राप्ति हेतु भक्तों ने किया आंवला वृक्ष का पूजन प्रतिनिधि, बासुकिनाथकार्तिक मास शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी तिथि शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड जुटी. तकरीबन 25 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर प्रांगण में भक्तों ने कई तरह के […]

अक्षय फल प्राप्ति हेतु भक्तों ने किया आंवला वृक्ष का पूजन प्रतिनिधि, बासुकिनाथकार्तिक मास शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी तिथि शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड जुटी. तकरीबन 25 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मंदिर प्रांगण में भक्तों ने कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान कराये. बच्चों का मुंडन संस्कार कराया.वहीं इस पावन तिथि पर बासुकिनाथ में भक्तों ने अक्षय फल प्राप्ति हेतु आवंला वृक्ष की पूजन किया. पूजन के उपरांत आंवला वृक्ष के नीचे ब्राहमणों को भोजन कराया. भक्तों ने आवंला वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर ग्रहण किया. मान्यता है कि अक्षय नवमी को किया गया दान पुण्य कभी क्षय नहीं होता है. —————-फोटो-20 बासुकिनाथस अक्षय नवमी———————आंवला पेड के नीचे पूजा करते श्रद्धालु——————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >