?????. ????? ????? ?? ????? ?????? ?? ????????, ???? ?? ???? ????

अपराध. हत्या मामले का तीसरा आरोपित भी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी दुमका कोर्ट: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुरूवा में 22 अक्तूबर को हुई हत्या मामले के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने शुक्रवार को अनिल महतो ऊर्फ विलिया को गिरफ्तार किया है. जबकि इसके पहले गुरूवार […]

अपराध. हत्या मामले का तीसरा आरोपित भी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी दुमका कोर्ट: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुरूवा में 22 अक्तूबर को हुई हत्या मामले के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने शुक्रवार को अनिल महतो ऊर्फ विलिया को गिरफ्तार किया है. जबकि इसके पहले गुरूवार को पिता पुत्र रमेश यादव और दीपक यादव को गिरफ्तार किया था. अभी पुलिस चौथे आरोपी विकास यादव के तलाश में जुटी है. बता दें कि कुरूवा के पांडो महतो को रड से मारकर घायल किया गया था, जिससे बाद में उसकी मृत्यु हो गयी थी. मृतक के भाई दुखन महतो ने हत्या के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गिरफ्तार पिता पुत्र के द्वारा पुलिस को दिये बयान के आधार पर अनिल महतो और विकास यादव की घटना में संलिप्तता पुलिस के सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >