???????? ?? ???? ?? ??????

अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा जामताड़ा कोर्ट. वरीय अधिवक्ता स्व. हाजी रिजवानुल हक के निधन पर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज न्यायालय में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके […]

अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा जामताड़ा कोर्ट. वरीय अधिवक्ता स्व. हाजी रिजवानुल हक के निधन पर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज न्यायालय में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि सहित न्यायिक पदाधिकारी और जिला बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष मोहनलाल वर्मण, सचिव अनिल कुमार महतो, पूर्व अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता अरुण कुमार बोस सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >