विस्थापितों को मिले सुविधा

आयुक्त ने की समीक्षा, कहा दुमका : प्रमंडलीय आयुक्त अशोक कुमार मिश्र ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पूरे प्रमंडल में कोयला उत्खनन करने वाली विभिन्न कोलियरी कंपनियों को विस्थापित हुए परिवारों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. बैठक में उन्होंने इसीएल ललमटिया, इसीएल चितरा, सिमलौंग व पांडेश्वर कोलियरी में […]

आयुक्त ने की समीक्षा, कहा

दुमका : प्रमंडलीय आयुक्त अशोक कुमार मिश्र ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पूरे प्रमंडल में कोयला उत्खनन करने वाली विभिन्न कोलियरी कंपनियों को विस्थापित हुए परिवारों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

बैठक में उन्होंने इसीएल ललमटिया, इसीएल चितरा, सिमलौंग पांडेश्वर कोलियरी में उत्खनन की वजह से विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास की अब तक हुई व्यवस्था की जानकारी ली.

बैठक में इसीएल ललमटिया के एजीएम ने बताया कि जल्द ही कोल इंडिया महगामा में 300 बेड का अस्पताल खोलने जा रही है, जिसके लिए सरकार ने जमीन भी उपलब्ध करा दी है. वहां आटीआइ काठीकुंड की तर्ज पर अस्पताल खोलने के भी निदेश पर भी चर्चा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >