बरहेट : फैलिन तूफान व बारिश से प्रभावित एक कच्चे मकान का दीवार ढहने से मां–बेटी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात बरहेट थाना क्षेत्र के पंचकठिया संथाली गांव की है.
इस घटना में घर के मालिक मतला हेंब्रम भी घायल हो गये. उन्हें बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. बरहेट–बोरियो मुख्य सड़क के किनारे पंचकठिया संथाली गांव में फैलिन तूफान व बारिश से श्री हेंब्रम का घर क्षतिग्रस्त हो गया था. दीवार ढहने से उसकी पत्नी बाले मुमरू (45) व बेटी पानो हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गयी.
बीडीओ निर्मल सोरेन ने कहा कि तूफान व बारिश से पंचकठिया गांव में कुल 16 घर प्रभावित हुए थे. इसमें एक बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. पीड़ित परिवार को पारिवारिक योजना लाभ के तहत 10 हजार रुपये का चेक दिया गया है.
