– लखींद्रमंडल –
शिक्षा विभाग की लापरवाही
मसलिया : शिक्षक एक विद्यालय तीन. यह बात सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगे, लेकिन यह हकीकत है. मसलिया के मध्य विद्यालय पिंडारी के प्रधानाध्यापक सह व्ययन पदाधिकारी अजरुन कुमार पंडित को तीन–तीन विद्यालयों का प्रभार दे दिया गया है.
अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक साथ तीन विद्यालयों का प्रबंधन श्री पंडित कैसे देखते होंगे. ऐसा नहीं कि जिन तीन विद्यालयों का प्रभार श्री पंडित को दिया गया है वहां और भी शिक्षक होंगे. किसी भी विद्यालय में सरकारी शिक्षक नहीं हैं. यहां बात साफ है कि इन तीनों विद्यालयों के बच्चों का भविष्य अधर में है. शिक्षा विभाग इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.
