जमीन विवाद में चाचा को मार डाला

रानीश्वर (दुमका) : थाना क्षेत्र के पाटुशाला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने चाचा को लाठी से पीट–पीट कर मार डाला. इस बाबत गांव के ही एक व्यक्ति मंडल किस्कू के लिखित बयान पर रानीश्वर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कांड संख्या 77/2013 में दर्ज इस […]

रानीश्वर (दुमका) : थाना क्षेत्र के पाटुशाला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपने चाचा को लाठी से पीटपीट कर मार डाला. इस बाबत गांव के ही एक व्यक्ति मंडल किस्कू के लिखित बयान पर रानीश्वर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

कांड संख्या 77/2013 में दर्ज इस प्राथमिकी के मुताबिक बुधवार की शाम कमल बास्की (48 साल) और उनका भतीजा श्यामल बास्की (30 साल) के बीच पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया.

जमीन विवाद को लेकर यह विवाद कहासुनी से गालीगलौज के बाद हाथापाई तक पहुंच गयी. इसी दौरान भतीजा श्यामल बास्की ने अपने चाचा के सिर पर डंडे से कई प्रहार कर दिया. इस चोट से वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा.

मंडल किस्कू के मुताबिक घटना के वक्त श्यामल बागती के साथ सुजीत किस्कू भी था. बेहोशी की हालत में सिर पर लाठी के वार से बेहोश हुए कमल को श्यामल ने ही सुजीत के सहयोग से उठाकर अपने घर के आंगन में लेटा दिया और भाग खड़ा हुआ.

जब ग्रामीणों को जानकारी हुई, तो लोगों ने कमल को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है.

बेटा हो गया अनाथ

मुखिया प्रदीप बास्की ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद मृतक कमल का बेटा मानुएल बास्की अनाथ हो गया है. मानुएल की मां की मौत हो चुकी है. कमल ने दूसरी शादी की थी. मानुएल की सौतेली मां बंगाल जाकर मजदूरी कर रही है.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिवार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने वाला भी कोई नहीं था. लिहाजा ग्रामीण मंडल किस्कू ने प्राथमिकी दर्ज करायी. मारपीट में सहयोग करने के आरोपी सुजीत किस्कू ने बताया कि वह मारपीट में शामिल नहीं था. उन्हें मामले में फंसाया गया है.

आवाज उठाने पर हत्यारे ने सिर फोड़ा

हत्या के इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने से लेकर मृतक के आश्रित को सहयोग करने और उसके पक्ष में खड़े होकर आवाज उठाने के मामले में गांव के ही बाबूधन मरांडी के साथ कमल के भतीजे और उनके सहयोगियों ने मारपीट की.

श्री मरांडी ने कमल की हत्या करने वाले श्यामल बास्की के अलावा बाबूश्वर बास्की एवं सुजीत किस्कू के खिलाफ रानीश्वर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. श्री मरांडी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में कराया जा रहा है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >