तेज हवा के साथ बारिश की जतायी आशंका

मौसम विभाग ने दी चेतावनी : झारखंड में असर दिखायेगा चक्रवातीय तूफान दुमका : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 13 एवं 14 अक्तूबर को झारखंड में भी तेज चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की संभावना जतायी है.विभाग के पूणो स्थित कार्यालय के डीडीजीएम (एग्रीमेट) डॉ डीएन चट्टोपाध्याय तथा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के दुमका स्थित क्षेत्रीय […]

मौसम विभाग ने दी चेतावनी : झारखंड में असर दिखायेगा चक्रवातीय तूफान

दुमका : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 13 एवं 14 अक्तूबर को झारखंड में भी तेज चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की संभावना जतायी है.विभाग के पूणो स्थित कार्यालय के डीडीजीएम (एग्रीमेट) डॉ डीएन चट्टोपाध्याय तथा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के दुमका स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक राजू लिंडा ने जानकारी दी है कि तेज चक्रवाती तूफान फायलिन175 से 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर आंध्र प्रदेश ओड़िसा के तटीय इलाके को पार करेगा.

12 अक्तूबर की रात यह चक्रवातीय तूफान कलिंगापतनम और पारादीप के बीच उठेगा. पूरी संभावना है कि तेज हवा और चक्रवाती तूफान का असर झारखंड में भी 13 एवं 14 अक्तूबर को दिखेगा. यहां भी इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >