रानीश्वर : मसानजोर थाना क्षेत्र के दुमका–सिउड़ी पथ पर धाजापाड़ा के पास बुधवार की सुबह एक टेंपो के पलटने से तीन बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गये. इन घायलों का इलाज रानीश्वर अस्पताल में किया गया.
गंभीर रुप से घायल पचास वर्षीय संजोती माल को बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी रेफर कर दिया गया. वहीं 22 वर्षीय मुकेश कुमार, 6 साल की सुनीता कुमारी, एक साल की शिवानी माल व 5 साल की संगीता माल को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया.
