समस्या को लेकर वित्त सचिव से मिलेंगे पेंशनर

दुमका : झारखंड राज्य पेंशनर समाज की दुमका जिला शाखा की कार्यकारिणी की बैठक पेंशनर कार्यालय में संतलाल भगत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तय किया गया कि एक शिष्टमंडल रांची जाकर पेंशनरों की वित्तीय समस्याओं से उन्हें अवगत करायेगा. 19 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित दुमका आगमन के दौरान भी उनसे मिलने […]

दुमका : झारखंड राज्य पेंशनर समाज की दुमका जिला शाखा की कार्यकारिणी की बैठक पेंशनर कार्यालय में संतलाल भगत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तय किया गया कि एक शिष्टमंडल रांची जाकर पेंशनरों की वित्तीय समस्याओं से उन्हें अवगत करायेगा.

19 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित दुमका आगमन के दौरान भी उनसे मिलने तथा समस्याओं से अवगत कराते हुए निदान को लेकर सरकारी आदेश निर्गत कराने का अनुरोध करेगा.

बैठक में मौजूद इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक ने अपनी शाखा में सभी तरह की सुविधा पेंशनरों को उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया तथा बैंक में 28 सितंबर को बुलायी गयी बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया.

बैठक में दीवान मरांडी, गोपाल प्रसाद यादव, ब्रज दुलाल भंडारी, हीरालाल साह, मो नसीमुद्दीन, सत्यानंद सिंह, गोपालचंद्र दास, बीएन बागची, गणोश प्रसाद साह, राधे मिस्त्री, बानेश्वर राय, अरुण चंद्र झा, राधे सिंह, मदन मोहन पंजियारा, नंदू दास, लाल बचन सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, बलराम दे, सहदेव पंडित, सूर्य प्रकाश मंडल, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >