हत्या या आत्महत्या.घटना स्थल पर एसपी ने पहुंच कर लिया जायजा
दुमका : नगर थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव में रेलवे ब्रीज के पास से पुलिस ने एक पुरुष व एक महिला का शव बरामद किया है.दोनों लगभग एक साल से साथ रहते थे. दोनों की लाश अर्ध नगA हालत में चंद मीटर के फासले पर मिली. पुरुष के शरीर पर केवल शर्ट थी. उसकी लाश एक वृक्ष पर फाड़े गये फुलपैंट से झूल रही थी, जबकि महिला की लाश इसी वृक्ष से 10-12 मीटर की दूरी पर जमीन पर पड़ी थी.
उसके गरदन में एक गमछा लपेटा हुआ था. वहीं महिला के हाथ–पैर में जख्म के कई निशान थे. एसपी निर्मल कुमार मिश्र ने कहा है कि हत्या के इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है.
