झारखंड को दिया जाये विशेष राज्य का दर्जा

दुमका नगर : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की दुमका जिला इकाई ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना के माध्यम से राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. धरना के माध्यम से सरकार से झारखंड राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने, राज्य को […]

दुमका नगर : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की दुमका जिला इकाई ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना के माध्यम से राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा.

धरना के माध्यम से सरकार से झारखंड राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने, राज्य को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने, किसानों के पर जो कृषि ऋण है उसे माफ करने की मांग की.

मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय, प्रदेश महासचिव मंजू राय, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण पासवान, अरविंद कुमार, शंभुनाथ सिंह, नेहा वर्मा, परिक्षील,लक्ष्मण मिस्त्री, प्रवीण शर्मा, सुरेश दास, कार्तिक वैध, राधे लायक, राजकौशल राय, नकूलदेव पांडा, भोला सिंह, परमेश्वर झा, लालमणि देवी, नंदकिशोर मोदी, श्रीधर मिस्त्री, मो शमशाद, मो मिंज, विनोद मंडल,सुबोध कुमार, गोपाल कुंवर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >