रांगालिया में महिला सम्मेलन आयोजित

प्रतिनिधि, रानीश्वर नेहरू युवा केंद्र व लोक प्रेरणा स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रांगालिया पंचायत भवन में रविवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया़ जिसमें उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने परिवार व समाज का विकास करने की विस्तृत जानकारी दी गई. ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को बचत करने के बारे […]

प्रतिनिधि, रानीश्वर नेहरू युवा केंद्र व लोक प्रेरणा स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रांगालिया पंचायत भवन में रविवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया़ जिसमें उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने परिवार व समाज का विकास करने की विस्तृत जानकारी दी गई. ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को बचत करने के बारे में भी जानकारी दी गयी़ ताकि जरूरत पढ़ने पर महिलाएं लोगों से कर्ज लेने के बदले अपने समूह से उधार लेकर काम चला सकती है़ फिर समूह को वापस कर सकती है़ महिलाओं केे जैविक खेती करने पर भी जोर दिया गया़ सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक रेमिश मिंज ने स्वास्थ्य व एड्स के बारे में चर्चा करते हुए युवा वर्ग को आगे आने की अपील की़ सम्मेलन को लोक प्रेरणा के सचिव माधव दास, जोहन मुर्मू, शिवधन टुडू, कमला देवी, रीना मुर्मू आदि ने भी संबोधित किया़ सम्मेलन में सादीपुर, तालडंगाल, मोहुलबोना, आसनबनी, रांगालिया, दक्षिणजोल आदि पंचायत के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी़………………………….फोटो 29 डीएमके/रानीश्वर 1 व 21़ सम्मेलन में उपस्थित अतिथि व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं. ………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >