सदर अस्पताल निरीक्षण को पहुंचे विधायक बादल

देवघर : जरमुंडी विधानसभा के विधायक बादल शनिवार सुबह निरीक्षण में सदर अस्पताल पहुंचे. महिला वार्ड में भरती वज्रपात से झुलसी तालझारी थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी प्रतिमा देवी का हाल जाना. इसके बाद इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर-13 में भरती धनबाद जिले के निरसा निवासी मरीज उज्ज्वल साधु का भी हालचाल लिया. दोनों के […]

देवघर : जरमुंडी विधानसभा के विधायक बादल शनिवार सुबह निरीक्षण में सदर अस्पताल पहुंचे. महिला वार्ड में भरती वज्रपात से झुलसी तालझारी थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी प्रतिमा देवी का हाल जाना. इसके बाद इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर-13 में भरती धनबाद जिले के निरसा निवासी मरीज उज्ज्वल साधु का भी हालचाल लिया.
दोनों के इलाज के बारे में डॉक्टर रंजन पांडेय से जानकारी ली. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को दोनों मरीजों के इलाज में सहायता दिलाने का निर्देश दिया. वहीं दोनों मरीजों को हरसंभव मदद का भरोसा भी जताया. इसके अलावे उन्होंने अस्पताल के मरीजों को मिलने वाली सरकारी सुविधा के बारे में जानकारी ली. वहीं व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >