ओके...नारी शक्ति महिला संघ का वार्षिक महाधिवेशन संपन्न

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में शनिवार को नारी शक्ति महिला संघ शिकारीपड़ा का वार्षिक महाधिवेशन प्रखंड अध्यक्ष सुगामुनि देवी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि महिला प्रसार पदाधिकारी तरेशा मुर्मू ने माहिला प्रताड़ना व घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी जानकारी दी. विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य राजेश मुर्मू ने नारी शिक्षा एवं उनके अधिकार के […]

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में शनिवार को नारी शक्ति महिला संघ शिकारीपड़ा का वार्षिक महाधिवेशन प्रखंड अध्यक्ष सुगामुनि देवी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि महिला प्रसार पदाधिकारी तरेशा मुर्मू ने माहिला प्रताड़ना व घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी जानकारी दी. विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य राजेश मुर्मू ने नारी शिक्षा एवं उनके अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. स्वयं सहायता समूह के महिलाओं ने महिला अधिकार पर आधारित नाटिका का मंचन किया. मौके पर सचिव अनिता दासी, कोषाध्यक्ष रीना देवी, विमला देवी, बुदी सोरेन, सोनी सोरेन, विभिन्न पंचायतों के सहायिका समेत हजारों महिलाएं उपस्थित थीं. फोटो -28-03 शिकारीपाड़ा 1-2—————————-दुर्गा मंदिर में उमड़ी रही भीड़प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखण्ड में रामनवमी व चेती दुर्गा पूजा काफी धूम धाम से मनाया गया. कुशपहाड़ी व पलासी के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में महानवमी पूजा व हवन किया गया. पलासी में इस अवसर पर 3 दिनों का हरि नाम संकीर्तन आयोजित की गयी है. रामनवमी के अवसर पर प्रखण्ड के विभिन्न भागों में श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में बजरंगबली का ध्वजारोहण किया. पत्ताबाड़ी बरमसिया मोहुलपहाड़ी,ढाका, शिकारीपाड़ा, राजबांध, सरसडंगाल, कजलादहा आदि गांवों के बजरंगबली मंदिरों में पूजा अर्चना की गयी.सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर शिकारीपाड़ा में पूजा अर्चना के बाद 24 घंटे की अखंड हरिनाम संकीर्तन आयोजन किया गया है. प्रियरंजन गुप्ता, धर्मवीर सिंह, मृत्युंजय सिंह, दिलजीत गुप्ता, राजीव सिंह, मोहन दास आदि आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे.————————-फोटो 28-03 शिकारापाड़ा 3-4

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >