प्रतिनिधि, दुमका नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिलास्तरीय युवा अधिवेशन एवं युवा कृति सह लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम में किया गया. इसकी अध्यक्षता युवा समन्वयक रेमिस मिंज ने की. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने किया. श्रीमती रक्षित ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से युवाओं को समाज के विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने और कुछ नया करने को लेकर प्रेरित होंगे. वहीं जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के रंजीत बनर्जी ने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जरूरत है. कार्यक्रम में युवा अधिवेशन व युवा कृति के तहत विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन विभिन्न जगहों से आये युवा क्लब ने किया. रिसोर्स पर्सन हजारीबाग से आये श्रीकांत निराला ने भी युवाओं के साथ अपना अनुभव साझा किया. इसमें विकास विभिन्न केंद्रों से जुड़ी महिलाओं ने अपने उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी लगायी थी. इस अवसर पर जिला साक्षरता समिति के कार्यक्रम समन्वयक अशोक सिंह, जामा, रानीश्वर से राननी मुर्मू, सरैयाहाट से मणिकांत यादव, मधु कुमारी, रामगढ़ की पूनम कुमारी, मसलिया की सुमन कुमारी आदि थीं.
ओके ::: युवा अधिवेशन व लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा
प्रतिनिधि, दुमका नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिलास्तरीय युवा अधिवेशन एवं युवा कृति सह लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम में किया गया. इसकी अध्यक्षता युवा समन्वयक रेमिस मिंज ने की. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने किया. श्रीमती रक्षित ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से युवाओं को […]
