चैती नवरात्र पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

प्रतिनिधि, दुमका शहर में चैती नवरात्र बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. अवसर पर विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भव्य पूजा अनुष्ठान हो रहा है और सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित भजन कीर्तन आयोजित किये गये. दुर्गापूजा को लेकर भक्ति गीत संगीत तथा अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो गया है. रसिकपुर स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में गूंज संगीत […]

प्रतिनिधि, दुमका शहर में चैती नवरात्र बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. अवसर पर विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भव्य पूजा अनुष्ठान हो रहा है और सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित भजन कीर्तन आयोजित किये गये. दुर्गापूजा को लेकर भक्ति गीत संगीत तथा अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो गया है. रसिकपुर स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में गूंज संगीत महाविद्यालय द्वारा गुरुवार को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित व रामकृष्ण आश्रम के स्वामी विश्वरूप महाराज ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया. इसमें रवींद्र संगीत, नजरूल गीत, भक्ति गीत व आधुनिक गीत संगीतों सहित नृत्य का आयोजन किया गया. इसमें प्रियंका मंडल, जयश्री, अर्चिता बनर्जी, आर्शीवाणी सिंह, मोहिनी, पियांसी, अनुराधा, स्तिगंधा दे, विभाश, दिशा अधिकारी, सायन, सुव्रत सिंह, श्रुति कुमारी, भाणू, अनिषा, प्रीति सरकार, विशाल, शाहीद खान, तृप्ति कुमारी आदि ने हिस्सा लिया. वहीं धुर्वा सेन व प्रियंका मंडल ने अपनी नृत्य की प्रस्तुति से समा बंधा. कार्यक्रम का संचालन निशिय हाजरा ने एवं मंच संचालन दयामय मांजि ने किया. अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के बीच हरिदास चंद्र, चंद्रशेखर, सुमंत कुमार, सुजाता अधिकारी के हाथों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. …………………फोटो 27 दुमका 20 व 21दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करती अतिथि व कार्यक्रम में भाग लेते प्रतिभागी. ……………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >