दुमका : दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के बड़ाचापुडि़या और बारीडीह गांव के बीच करामडुमरी इलाके में मिट्टी निकालने के दौरान जमीन धंसने से तीन महिलाओं समेत चार लोगों के मरने की सूचना मिली है. छह लोगों के घायल होने की भी खबर है. हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो सकी है. अब तक एक महिला मारांग बीटी का शव निकाला जा सका है.
मारांग बीटी काठीकुंड के कुलकाठ की रहने वाली थी. वहीं अन्य मृतकों में द्वारपहाड़ी की धनी हेंब्रम व रसीन सोरेन तथा रामगढ़ के सिलठा गांव के जापान किस्कू के नाम अब तक सामने आये हैं. घायलों में सिलठा बी की थूल सोरेन, बलियाखोड़ा की बाले मरांडी, कुलाकाठ के राजा देहरी व मनोज मुर्मू का नाम पता चल पाया है. घायलावस्था में बाले मरांडी को परिजनों ने दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. बाले के रिश्तेदार रवि टुडू ने बताया कि तीन-चार गांवों से महिलायें दीवार पोतने के लिए सुेद मिट्टी निकालने के लिए सुबह सात बजे ही निकली थीं. घंटे भर बाद वे वहां पहुंची थीं. गुफानुमा गड्ढे से सुेद मिट्टी निकाला ही जा रहा था कि उपर से मिट्टी धंस गयी और लोग दब गये.
मृतकों के नाम 1. मारांग बीटी, कुलाकाठ, काठीकुंड 2. जापान किस्कू, सिलठा, रामगढ़ 3. धनी हेंब्रम पति: मंगल मुर्मू , द्वारपहाड़ी, रामगढ़ 4. रसीन सोरेन, पति: मानवेल मरांडी, द्वारपहाड़ी, रामगढ़
घायलों के नाम 1. राजा देहरी, कुलाकाठ, काठीकुं ड 2. मनोज मुर्मू,कुलाकाठ, काठीकुं ड 3. बाले मरांडी, बलियाखोड़ा, रामगढ़ 4. थूल सोरेन, सिलठा बी, रामगढ़
