फुटबॉल के फाइनल में काठीकुंड विजयी

दुमका : संयुक्त वन प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच में काठीकुंड की टीम ने आसनबनी की टीम को शून्य के मुकाबले तीन गोल से हरा कर शानदार जीत हासिल की. गुरुवार को आउटडोर स्टेडियम में आयोजित इस फाइनल मैच का उदघाटन वन संरक्षक एनके सिंह, सम्मानित अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी डा […]

दुमका : संयुक्त वन प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच में काठीकुंड की टीम ने आसनबनी की टीम को शून्य के मुकाबले तीन गोल से हरा कर शानदार जीत हासिल की. गुरुवार को आउटडोर स्टेडियम में आयोजित इस फाइनल मैच का उदघाटन वन संरक्षक एनके सिंह, सम्मानित अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी डा अभिषेक कुमार ने किया. उदघाटन समारोह का मंच संचालन तीरंदाजी संघ के सचिव डा केएन सिंह ने किया.
मैच आरंभ होने के पहले खिलाड़ियों को स्वच्छता अभियान के बारे में बताया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी डा अभिषेक कुमार ने स्टेडियम में वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर करने की घोषणा की. मैच के विजेता टीम काठीकुंड को अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरडी यादव, जिला ओलम्पीक संघ के सचिव डीएन दास व सहायक परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >