रानीश्वर में पांच महीने से बीएसएनएल सेवा पूरी तरह से ठप

रानीश्वर . रानीश्वर में पांच महीने से भी अधिक समय से बीएसएनएल सेवा पूरी तरह से ठप है़ यहां बीएसएनएल की लैंड लाइन फोन, मोबाइल फोन तथा ब्रॉड बैंड सेवा बंद है़ दुमका-सिउड़ी पथ चौड़ीकरण तथा पुराने पुल पुलिया को तोड़ कर नये सिरे से पुल निर्माण कराया जा रहा है़ पथ निर्माण के लिए […]

रानीश्वर . रानीश्वर में पांच महीने से भी अधिक समय से बीएसएनएल सेवा पूरी तरह से ठप है़ यहां बीएसएनएल की लैंड लाइन फोन, मोबाइल फोन तथा ब्रॉड बैंड सेवा बंद है़ दुमका-सिउड़ी पथ चौड़ीकरण तथा पुराने पुल पुलिया को तोड़ कर नये सिरे से पुल निर्माण कराया जा रहा है़ पथ निर्माण के लिए पथ के किनारे जेसीबी मशीन लगा कर मिट्टी काटने के क्रम में जगह-जगह बीएसएनएल का केबुल कट जाने से बीएसएनएल सेवा ठप हो गया है़ यहां दो अक्तूबर 2014 से लगातार टेलीफोन ठप है़ मिली जानकारी के अनुसार इस पथ के किनारे सदर प्रखंड के रानीबहाल दूरभाष केंद्र, रानीश्वर दूरभाष केंद्र, आसनबनी शिकारीपाड़ा के मोहुलपहाड़ी दूरभाष केंद्र काम करना बंद कर दिया है़ तीनों प्रखंड क्षेत्र के बीएसएनएल उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है़ लैंड लाइन व ब्रॉड बैंड उपभोक्ता अपना कनेक्शन कटवा दिया है़ वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम चला रहे हैं़ बीएसएनएल सेवा ठप हो जाने से सरकारी काम में भी बाधा पहुंचा है़ मनरेगा का कार्य भी प्रभावित हो रहा है़ संबंध में रानीश्वर के प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि पांच महीने से बीएसएनएल सेवा ठप रहने से मनरेगा व इंदिरा आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है़ इंदिरा आवास के लाभुकों को समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है़ वहीं मनरेगा के मजदूरी भुगतान में भी विलंब हो रहा है़———————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >