निशानदेही पर सात अपराधी गिरफ्तार

जरमुंडी के बोगली गांव की घटनाजसीडीह में बेची गयी थी 13 में से 11 टन छड़संवाददाता, दुमकादुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बोगली गांव के पास से 22 फरवरी क ी रात 13 टन छड़ लदा ट्रक लूट लेने के मामले का उद्भेदन हो चुका है. एसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि इस […]

जरमुंडी के बोगली गांव की घटनाजसीडीह में बेची गयी थी 13 में से 11 टन छड़संवाददाता, दुमकादुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बोगली गांव के पास से 22 फरवरी क ी रात 13 टन छड़ लदा ट्रक लूट लेने के मामले का उद्भेदन हो चुका है. एसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उन अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर के राजा कुमार निराला के पास से 11 टन उक्त छड़ को भी बरामद कर लिया है. एसपी ने बताया कि जिन अपराधियों के गिरफ्तारी की सूचना मिली है, उसमें देवघर जिले के सोनारायठाड़ी का शहाबुद्दीन अंसारी व बलदेव हाजरा, मोहनपुर का बासुकि यादव उर्फ अनिल यादव, गिरिडीह जिले के बेंगाबाद का राजा हांसदा, बेगुसराय के भगवानपुर का संतोष वर्णवाल उर्फ फौजी, जमुई जिले के गिद्धोर का अरुण यादव उर्फ छटंकी, कासिम बाजार मुंगेर का चंदन चौधरी उर्फ पंकज शामिल है.———————————-गया में बेचा गया है चोरी का ट्रक!एसपी ने यह भी जानकारी दी कि उक्त ट्रक को बिहार के गया जिले में बेच दिये जाने की सूचना मिली है. इस जानकारी पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी तथा अपराधियों को रिमांड पर दुमका लाया जायेगा.——————————–ड्राइवर को बांध कर लूट ले गये थे ट्रकमिहिजाम के रहने वाले अरुण साह के ट्रक में मैथन से टीएमटी बार लाद कर पोड़ैयाहाट के सुगाबथान की ओर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान सूमो पर सवार सात लोगों ने ट्रक रुकवाया तथा ट्रक के चालक व खलासी को जंगल में पेड़ से बांध कर छड़ लदा ट्रक लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >