अलग-अलग घटना में चार मरे

उपराजधानी के लिए हादसे का दिन रहा शनिवार दुमका : उपराजधानी दुमका में शनिवार का दिन हादसे के नाम रहा. दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य घटनाओं में कई लोग घायल भी हो गये. जानकारी के मुताबिक दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पुसारो पुल के समीप पेट्रोल पंप के […]

उपराजधानी के लिए हादसे का दिन रहा शनिवार
दुमका : उपराजधानी दुमका में शनिवार का दिन हादसे के नाम रहा. दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य घटनाओं में कई लोग घायल भी हो गये.
जानकारी के मुताबिक दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पुसारो पुल के समीप पेट्रोल पंप के ठीक सामने एक टैंपो से टकरा जाने से चौकीदार की पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चौकीदार गंभीर रुप से घायल हो गया.
वहीं दूसरी ओर जामा-जामताड़ा पीडब्ल्यूडी पथ पर टेपरा नदी के पास एक तीखे मोड़ के पास मोटरसाइकिल चालक के अनियंत्रित होकर गिर जाने से चालक समेत दो महिला सवार की भी मौत हो गयी.
पहली घटना में रानीश्वर अंचल के पाटजोर पंचायत के पाकुड़िया गांव के चौकीदार विश्वनाथ राय अपनी पत्नी पूरनी राय के साथ एक विवाह समारोह में जरमुंडी के हरिपुर गांव गया हुआ था और विवाह संपन्न होने के बाद दोपहर के वक्त पत्नी पूरनी को मोटरसाइकिल में पीछे बिठाकर हरिपुर से वापस अपने गांव लौट रहा था.
इसी क्रम में उक्त पेट्रोल पंप के पास पुल के समीप बनाये गये स्पीड ब्रेकर में उसकी बाइक तिपहिया से टकरा गयी. हादसे में अंदरुनी चोट की वजह से पूरनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं विश्वनाथ राय का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसके चेहरे और हाथ पैर में चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >