ओके... संताली चाउलिया में भीषण जल संकट

रानीश्वर . बिलकांदी पंचायत के संथाली चाउलिया गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है़ गांव में तीन व गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक चापानल है़ दो चापानल खराब हो गया है. बांकि दो चापानल में से काफी कम पानी निकल रहा है़ गांव के सभी तालाबों का पानी भी सूख गया […]

रानीश्वर . बिलकांदी पंचायत के संथाली चाउलिया गांव में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है़ गांव में तीन व गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक चापानल है़ दो चापानल खराब हो गया है. बांकि दो चापानल में से काफी कम पानी निकल रहा है़ गांव के सभी तालाबों का पानी भी सूख गया है़ गांव के बाहर स्थित जोरिया में थोड़ा बहुत पानी शेष है़ उसी के पानी से ग्रामीण स्नान, कपड़ा साफ करने तथा मवेशियों को पिलाने का काम चला रहे हैं़ यही पानी लोग पीने को विवश है. ग्रामीणों ने बताया कि चापानल में छोटी-मोटी खराबी आने पर गांव में चंदा जमा कर बंगाल से मिस्त्री बुलाकर ठीक कराते हैं़ लेकिन चापानलों का पाइप बदलने की जरूरत है़ लोगों ने पाइप बदलने की मांग की है. गुमशुदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >