छेड़खानी के आरोप में युवक की पिटाई

दुमका : शहर के तेलीपाड़ा स्थित कन्या मध्य विद्यालय के ठीक सामने उसी मुहल्ले में रहने वाली एक बच्ची के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने मामले में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी. इससे उक्त युवक घायल भी हो गया है. इतना ही नहीं लोगों ने पिटाई के बाद […]

दुमका : शहर के तेलीपाड़ा स्थित कन्या मध्य विद्यालय के ठीक सामने उसी मुहल्ले में रहने वाली एक बच्ची के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने मामले में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी. इससे उक्त युवक घायल भी हो गया है.
इतना ही नहीं लोगों ने पिटाई के बाद उसे बिजली के खंभे से बांध दिया. बाद में वहां पुलिस भी पहुंची. इसके बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान सैकड़ों लोगों का मजमा बन गया. युवक महुआ डंगाल का रहने वाला बताया जाता है. कथित तौर पर यह युवक अष्टम वर्ग की एक छात्र से प्यार करता था और उसी से मिलने स्कूल पहुंचा था. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >