स्वाइन फ्लू से लड़ने की तैयारी महज दिखावा

दुमका में बना आईसोलेशन वार्ड फांक रहा धूल दुमका : दुमका में स्वास्थ्य महकमा स्वाइन फ्लू को लेकर कितना चौकस है, इसका अंदाजा तो सदर अस्पताल में बनाये गये आईसोलेशन वार्ड को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है. सदर अस्पताल में पहले से चल रहे मनोचिकित्सा केंद्र के उन दो कमरे को ही आईसोलेशन […]

दुमका में बना आईसोलेशन वार्ड फांक रहा धूल
दुमका : दुमका में स्वास्थ्य महकमा स्वाइन फ्लू को लेकर कितना चौकस है, इसका अंदाजा तो सदर अस्पताल में बनाये गये आईसोलेशन वार्ड को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है. सदर अस्पताल में पहले से चल रहे मनोचिकित्सा केंद्र के उन दो कमरे को ही आईसोलेशन वार्ड का नाम दे दिया गया है, जो महीनों से बंद थे.
इसमें संसाधन नाम की कोई चीज ही नहीं है. एक कमरे में जो चार बेड इसमें पड़े हुए हैं, वे भी बेतरतीब रखे हुए हैं. धूल की इतनी मोटी परत उसमें जमी हुई है कि हाल में कभी सफाई तक नहीं हुई. बेड पर चादर भी नहीं है. पास में नालियां बजबजा रही हैं. पीछे भी कचरा फेंका गया है, जिसके दरुगध से बैठना तो दूर गुजरना तक मुश्किल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >