बासुकिनाथ : पतसरा गांव में सोमवार को जहर मिला हुआ चिकना का रोटी खाने से चार लोग बीमार हो गये हैं. इनमें सुगिया देवी (65 वर्ष), प्रेमलता देवी (25 वर्ष), राखी कुमारी (10 वर्ष) तथा उज्ज्वल मंडल (5 वर्ष) शामिल हैं.
गांव के प्रधान महेश्वर मंडल ने बताया कि गांव के ही सरिता देवी ने चिकना का रोटी सुगिया देवी को दिया था, जिसने रोटी को टुकड़े-टुकड़े कर सभी को बांट कर खुद खा लिया. कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी. गंभीर स्थिति को देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया.
जहां डाक्टर के देख-रेख में सभी का इलाज किया जा रहा है. गंभीर रूप से बीमार महिला के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस को बताया कि पुराने विवाद के कारण जान मारने के नीयत से रोटी में जहर मिला कर महिला को खाने को दिया. वहीं पुलिस के पूछने पर सरिता देवी ने बताया कि उसे चिकना की रोटी गांव के ही मीका देवी ने दिया था.
जबकि महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा नहीं किया है. वहीं इस मामले का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
