खुटाबांध से रैली निकाल कर शहर के मुख्य मार्गो का किया भ्रमण
दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के तहत कर्मचारी हाथों में तख्तिया लिए संरक्षक तारणी प्रसाद कामत के नेतृत्व में खुटाबांध से एक रैली निकाल कर शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे.
उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने लंबित अपनी विभिन्न मांगों के लिए सरकार विरोधी नारे लगाये और प्रदर्शन किया. एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम एक 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा.
प्रदर्शन में अध्यक्ष प्राण मोहन मुमरू, सचिव शशि शेखर अंबष्ठ, मीडिया प्रभारी राजीव नयन तिवारी, ओम प्रकाश चौबे, माधव कुमार सिंह, रेवा रानी, पंकज सिंह, राजेंद्र कुमार पांडेय, एसपी देव, शशांक शेखर, सिराजुल हसन, सुप्रेम गोप, विजेंद्र यादव, श्यामा देवी, कैलाश प्रसाद साह, विजय कुमार, अजितेश राय, जयकरण मंडल, ईशाद, संतोष कुमार, भुवनेश्वरी देवी, उषारानी हेंब्रम, दयानंद श्रीवास्तव, जयप्रकाश ठाकुर, सच्चिदानंद सोरेन, शांति प्रसाद मिश्र, गीता देवी, नित्यानंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, काजल रेखा पाल, उषा रानी हांसदा, महबुब, मीना कुमारी, शिवलाल सोरेन, देवेंद्र सिंह, मेरी बेसरा, जोसफीन मरांडी, इसराज प्रवीण, राकेश, सोनाली रूची, विनिता कुमारी, शियामा देवी आदि शामिल थे.
