27 पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवक पंचायत सेवक तथा मजदूरों ने हिस्साप्रतिनिधि, रामगढ़मनरेगा के तहत प्रखंडस्तरीय सामाजिक अंकेक्षण सह जन सुनवाई शिविर का आयोजन मंगलवार को विकास भवन में किया गया. बीडीओ राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में 27 पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवक पंचायत सेवक तथा मजदूरों ने हिस्सा लिया था. शिविर में बीपीओ पवन सिंह ने बारी बारी से सभी पंचायत सेवकों तथा रोजगार सेवकों से प्रखंड में चल रहे चालू वित्तीय योजनाओं की प्रगति तथा लंबित योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में अधिकतर पंचायतों में लगभग 3 सप्ताह गुजरने के बावजूद मजदूरों की मजदूरी लंबित रहने की शिकायत पायी गई. जवाब में रोजगार सेवकों ने बीडीओ को बताया कि दो सप्ताह पूर्व जिला में एफटीओ जाने के बावजूद भी मजदूरों की मजदूरी लंबित है. बीडीओ श्री प्रसाद ने फटकार लगाते हुए लंबित योजना को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. डांड़ों तथा धोवा पंचायत में 6 मजदूरों ने जॉब कार्ड की मांग की. समीक्षा के क्रम में गांजों पंचायत में तालाब निर्माण मामले में मजदूरी भुगतान नहीं होने की शिकायत पर काम बंद पाये जाने की शिकायत मिली. बीडीओ ने सभी पंचायत सेवकों को लंबित योजनाओं को एक सप्ताह में पूरा कर रिपोर्ट सौंपने की बात कही. साथ ही प्रखंड में चल रहे सभी मनरेगा योजनाओं में योजना बोर्ड लगाने का निर्देश जारी किया. मौके पर सहायक अभियंता रमाकांत, कनीय अभियंता श्यामाकांत सिंह, सुशील कुमार, बीपीओ पवन सिंह आदि मौजूद थे.
मनरेगा तहत सामाजिक अकेंक्षण सह जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
27 पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवक पंचायत सेवक तथा मजदूरों ने हिस्साप्रतिनिधि, रामगढ़मनरेगा के तहत प्रखंडस्तरीय सामाजिक अंकेक्षण सह जन सुनवाई शिविर का आयोजन मंगलवार को विकास भवन में किया गया. बीडीओ राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में 27 पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवक पंचायत सेवक तथा मजदूरों ने हिस्सा लिया था. […]
