ओके... अगलगी मामले में एक गिरफ्तार

सरैयाहाट . मारपीट व अगलगी के एक मामले में हड़ौखा गांव के अनिल मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में गांव के रतन परैया व उनकी पत्नी व बच्चे के साथ मारपीट करने और दुकान में आग लगा देने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आठ मार्च […]

सरैयाहाट . मारपीट व अगलगी के एक मामले में हड़ौखा गांव के अनिल मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में गांव के रतन परैया व उनकी पत्नी व बच्चे के साथ मारपीट करने और दुकान में आग लगा देने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आठ मार्च को मजदूर संगठन के बैनर तले संघ के प्रमंडलीय संयोजक राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में अभियुक्त के गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था. थाना प्रभारी फाल्गुनी पासवान द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया था. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मंगलवार की सुबह अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ……………………………. रंगेहाथ चोर पकड़ायासरैयाहाट . बाबूपुर डोमसी टोला के विनोद मांझी के घर बीते सोमवार की रात्रि चोरी कर भाग रहा चोर पकड़ाया. चोर पिंटू मांझी जो इसी गांव का रहने वाला है. बताया गया कि बीती रात्रि करीब एक बजे घर से सभी सदस्य सो रहे थे. वहीं चोर घर में घुसकर मछली मारने वाला जाल, चार हजार नगद व छह भर चांदी का जेवर चोरी कर भाग रहा था. इसी बीच घर वालों की नींद खुली तो चोर को भागते देख घरवालों ने उसका पीछा किया. जिसमें एक चोर पिंटू मांझी पकड़ा गया. शोरगुल सुनकर ग्रामीण जुटे. तभी चोरी के जाल समेत उक्त चोर को थाना लाकर पुलिस के हवाले किया. वहीं बताया कि इस चोरी में चोर के पिता बाबूलाल मांझी व अन्य व्यक्ति भी थे जो भाग निकले. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >