श्रावणी मेले को लेकर 35 सांस्कृतिक दलों का किया चयन

बासुकिनाथ धाम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सांस्कृतिक दलों का चयन एवं ग्रेडिंग कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम दुमका में संपन्न हो गया.

संवाददाता, दुमका राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के अंतर्गत बासुकिनाथ धाम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सांस्कृतिक दलों का चयन एवं ग्रेडिंग कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम दुमका में संपन्न हो गया. मौके पर कुल 35 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया. दल चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों ने अत्याधुनिक लाइट व साउंड सिस्टम के बीच अपनी-अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में निर्णायक मंडली के रूप में उपनिदेशक जनसंपर्क रोहित कंडुलना, जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, चुंडा सोरेन, सुशील कुमार सिंह तथा जीवन ज्योति चक्रवर्ती उपस्थित रहे. निर्णायकों ने दलों के प्रदर्शन की गुणवत्ता, सांस्कृतिक प्रस्तुति की मौलिकता व प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया. चयनित दलों को श्रावणी मेले के दौरान बासुकिनाथ धाम में मंच प्रदान किया जायेगा, जहां वे हजारों श्रद्धालुओं के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >