प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य बाल श्रमिक आयोग रांची की ओर से बाल श्रमिक उन्मूलन हेतू जनसहभागिता पर प्रमंडलस्तरीय कार्यशाला मंगलवार को आयोजित होगी. प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यशाला में संताल परगना प्रमंडल के दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, जामताड़ा, देवघर के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त, श्रम अधीक्षक, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बाल श्रम श्रम बाल अधिकार में कार्यरत स्वयंसेवक संस्थायें, चाईल्ड लाईन पाकुड़ व देवघर सहित दुमका जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, एसजेपीयू व एएचटीयू के दो-दो पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. यह कार्यशाला बाल श्रमिक आयोग सह झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य संजय कुमार मिश्र के द्वारा संचालित किया जायेगा. इसके सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर बाल श्रमिक उन्मूलन समिति, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी विजय कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता आदि जुटे हैं. इस आशय की जानकारी झारखंड शिक्षा परियोजना के एपीओ अशोक कुमार सिन्हा ने दी. ………………………….
/'/रबाल श्रमिक उन्मूलन में जनसहभागिता पर कार्यशाला आज
प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य बाल श्रमिक आयोग रांची की ओर से बाल श्रमिक उन्मूलन हेतू जनसहभागिता पर प्रमंडलस्तरीय कार्यशाला मंगलवार को आयोजित होगी. प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यशाला में संताल परगना प्रमंडल के दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, जामताड़ा, देवघर के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा […]
