दुमका . दुमका के पत्रकार राजीव रंजन को दिल्ली में नेशनल मीडिया फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया. पिछले दिनों इंडिया हेबिटेट सेंटर दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने श्री रंजन को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया. नेशनल फाउंडेशन फोर इंडिया द्वारा आयोजित 19 वें नेशनल मीडिया अवार्ड समारोह में सम्मानित होने वाले राजीव रंजन झारखंड से एकमात्र पत्रकार थे. उक्त मीडिया फेलोशिप के तहत संताल परगना में शहरी गरीबी एक सामाजिक आर्थिक समस्या कारण एवं संभावित निदान पर पिछले एक वर्षों तक संताल परगना प्रमंडल में कार्य किया था. गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष देश के पत्रकारों को शोध अध्ययन के लिए नेशनल मीडिया फेलोशिप प्रदान किया जाता है. इसके तहत प्रत्येक मीडिया फेलो को एक लाख रुपये की राशि दी जाती है. राजीव रंजन से पूर्व यह नेशनल मीडिया फलोशिप अवार्ड वर्ष 2008-09 में दुमका के स्वतंत्र पत्रकार अशोक सिंह तथा गौतम सरकार को भी प्रदान किया जा चुका है.
पत्रकार राजीव रंजन को मिला नेशनल मीडिया अवार्ड
दुमका . दुमका के पत्रकार राजीव रंजन को दिल्ली में नेशनल मीडिया फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया. पिछले दिनों इंडिया हेबिटेट सेंटर दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने श्री रंजन को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया. नेशनल फाउंडेशन फोर इंडिया द्वारा आयोजित 19 वें नेशनल मीडिया अवार्ड समारोह में सम्मानित […]
