राज्यपाल कल पुलिस लाइन में फहरायेंगे राष्ट्र ध्वज

दुमका : राज्यपाल डॉ सैयद अहमद बुधवार को उपराजधानी दुमका आयेंगे. वे अपराह्न् 3.30 बजे दुमका एयरपोर्ट पहुंचेंगे. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल राजभवन में अपराह्न् 4.30 बजे स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे. जबकि 6.30 बजे इंडोर स्टेडियम में आयोजित होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे.15 अगस्त को राज्यपाल 8.48 बजे राजभवन से […]

दुमका : राज्यपाल डॉ सैयद अहमद बुधवार को उपराजधानी दुमका आयेंगे. वे अपराह्न् 3.30 बजे दुमका एयरपोर्ट पहुंचेंगे. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल राजभवन में अपराह्न् 4.30 बजे स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे.

जबकि 6.30 बजे इंडोर स्टेडियम में आयोजित होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे.15 अगस्त को राज्यपाल 8.48 बजे राजभवन से पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे.

8.51 में उनका पुलिस लाइन मैदान में आगमन होगा. वे 8.52 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे. नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. संबोधन के बाद वे प्रमाण पत्र का वितरण भी करेंगे. राज्यपाल 11.40 बजे दुमका हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से रांची के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >