प्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा थाना अंर्तगत खसिया गांव में बकरी द्वारा खेत में लगे बैगन खा लेने से आपस में ही दो पक्ष भिड़ गये. गाली गलौज से बात आगे बढ़कर लाठी डंडा तक पहुंच गयी. दोनों पक्षों के उपेंद्र महतो एवं राजेंद्र महतो इस मारपीट में जख्मी हो गये. इस घटना में हंसडीहा थाना द्वारा जख्मी दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए सरैयाहाट भेजा गया़ मारपीट की इस घटना में प्रथम पक्ष उपेंद्र महतो ने गांव के ही हितलाल महतो, राजेंद्र महतो, नाथु महतो, कुंती देवी, फुलकुमारी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है़ वहीं द्वितीय पक्ष के राजेंद्र महतो ने भी इस घटना में कामेश्वरी देवी, हेमंती कुमारी, उपेंद्र महतो को नामजद अभियुक्त बनाया है़ हंसडीहा थाना में दोनों पक्षों का मामला दर्ज किया गया.
बकरी ने खाया बैगन, डंडा चला, मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी
प्रतिनिधि, हंसडीहाहंसडीहा थाना अंर्तगत खसिया गांव में बकरी द्वारा खेत में लगे बैगन खा लेने से आपस में ही दो पक्ष भिड़ गये. गाली गलौज से बात आगे बढ़कर लाठी डंडा तक पहुंच गयी. दोनों पक्षों के उपेंद्र महतो एवं राजेंद्र महतो इस मारपीट में जख्मी हो गये. इस घटना में हंसडीहा थाना द्वारा जख्मी […]
