दुमका : एसकेएमयू में कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में मंगलवार को वित्त समिति की बैठक हुई, जिसमें दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चरचा की गयी तथा उसे पारित कर दिया गया.
इन पारित प्रस्तावों में कर्मचारियों को दुर्घटना या आकस्मिक अवस्था में मेडिकल से संबंधित सहायता तथा मूल वेतन में 3 प्रतिशत एजीपी के साथ बढ़े हुए दर पर वेतन भुगतान का निर्णय शामिल है.
मेडिकल से संबंधित सहायता प्रदान करने के लिए वित्त समिति ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दिये जाने वाले पारिश्रमिक में से 5 प्रतिशत की कटौती करने का प्रस्ताव पारित किया.
इसके लिए वित्त समिति के सदस्य और सिनेट मेंबर डॉ खिरोधर प्रसाद यादव को पंद्रह दिनों के अंदर रिपोर्ट बनाने को कहा है. बैठक में समिति के सदस्य डॉ नवीन कुमार सिंह, डज्ञॅ खिरोधर प्रसाद यादव एवं डॉ एसएन मिश्र के अलावा कुलसचिव डॉ पीके घोष तथा प्रभारी वित्त पदाधिकारी सह विकास पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार सोरेन मौजूद थे.
