प्रतिनिधि, दुमकानगर परिषद् में मंगलवार को वार्ड पार्षदों ने अध्यक्षा को कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा संचिका भेजने के विरोध में तथा सफाई कर्मचारियों व बिजली मिस्त्रियों को चार माह से मानदेय भुगतान लंबित रखे जाने के मामले को मुद्दा बनाकर कामकाज ठप करा दिया. पार्षद विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर लाने की मांगों को लेकर भी नारेबाजी कर रहे थे. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने बताया कि नगर परिषद् के अंतर्गत काम रहे सफाई कर्मियों को चार महीने से मानदेय लंबित रखा गया है, जिसकी वजह से सफाई कर्मचारी साफ -सफाई में भी शिथिलता बरत रहे हैं और पार्षदों से मानदेय दिलाने की मांग कर रहे हैं. श्री चंद्रवंशी ने कहा कि साफ सफाई सही ढंग से नहीं हो पाने की वजह से पार्षदों को आमजनों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है.श्री चंद्रवंशी ने कहा कि बोर्ड मेंे 55 योजनाओं को पारित किया गया था, लेकिन आज तक उन योजनाओं को धरातल में उतारने की कवायद नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास योजनाओं को पूरा करवाने वाले संवेदकों का भुगतान भी लंबित रखा जा रहा है. पार्षद मंजू मोदी ने कहा कि नियम के विरुद्ध एक बार फिर से अध्यक्षा को संचिकाएं भेजी जा रही है, जिसे पूर्व में बंद किया गया था. पार्षदों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबे समय से संविदा पर रखकर सेवा लेने पर भी आपत्ति जतायी और निर्णय के अनुरूप उन्हें हटाने की मांग की. धरने में वार्ड पार्षद सोनी हेंब्रम, दीपक स्वर्णकार, मंजू मोदी,तरूण साहा,संगीता देवी,मधु देवी, अभिषेक चौरसिया, इंदू देवी एवं शोभा राउत आदि उपस्थित थे…………………………………….फोटो6 डीएमके: 8अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते पार्षद.
कामकाज ठप करा नगर पर्षद में पार्षद बैठे धरने पर// अध्यक्षा को संचिका भेजने व सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिलने को बनाया मुद्दा
प्रतिनिधि, दुमकानगर परिषद् में मंगलवार को वार्ड पार्षदों ने अध्यक्षा को कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा संचिका भेजने के विरोध में तथा सफाई कर्मचारियों व बिजली मिस्त्रियों को चार माह से मानदेय भुगतान लंबित रखे जाने के मामले को मुद्दा बनाकर कामकाज ठप करा दिया. पार्षद विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर लाने की मांगों को लेकर […]
