चौकीदारों ने राज्य सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति पर जताया क्षोभ// अगले महीने करेंगे धरना-प्रदर्शन

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड दफादार चौकीदार संघ व ग्रामीण पुलिस संघ की संयुक्त बैठक सोमवार को धु्रवकांत झा की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में हुई. बैठक में राज्य सचिव चिंतामणि मंडल एवं फिरोज अंसारी ने राज्य सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति पर नाराजगी जतायी और कहा कि 1870 में चौकीदारी व्यवस्था चालू की गयी थी. इतने बरसों के […]

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड दफादार चौकीदार संघ व ग्रामीण पुलिस संघ की संयुक्त बैठक सोमवार को धु्रवकांत झा की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में हुई. बैठक में राज्य सचिव चिंतामणि मंडल एवं फिरोज अंसारी ने राज्य सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति पर नाराजगी जतायी और कहा कि 1870 में चौकीदारी व्यवस्था चालू की गयी थी. इतने बरसों के बाद भी चौकीदार सरदार बंधुआ मजदूर की तरह जीने को विवश हैं. इन्हें सरकारी कर्मचारी नहीं मानने व सरकारी नियम सुविधा से वंचित किये जाने पर इन नेताओं ने दु:ख प्रकट किया. ससमय वेतन, सेवापुष्ट संसाधन व टीए व डीए नहीं मिलने तथा थाना में, अधिकारी के बंगले में गृहकार्य कराने, नियम के विरुद्ध बैंक, रोड, गश्ती व बीट से बाहर डियूटी लेने आदि मुद्दों-समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. इन मांगों को लेकर अगले महीने 20 फरवरी को आयुक्त के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. धरना-प्रदर्शन के जरिये सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की बात कही गयी. सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर विधानसभा का घेराव करने व हड़ताल करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर ईश्वर हांसदा, गौतम कुमार मंडल, अजित कुमार पंडित, एनाउल मियां, अमरूल मियां, काली प्रसाद सिंह, जगन्नाथ महतो, नारायण महतो, मोहरील मुर्मू, आवाउल मियां, शैलेश प्रसाद पुजहर, शिशु मरांडी आदि मौजूद थे. ………………..फोटो5 डीएमके 53

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >