तिलकामांझी के शहादत दिवस पर 11-12 फरवरी को होगा कार्यक्रम// झारखंड आदिम जनजाति शिक्षित संघ की बैठक में तय हुई कार्यक्रम की रुपरेखा

प्रतिनिधि,दुमकाझारखंड आदिम जनजाति शिक्षित संघ की बैठक जन पुस्तकालय में मनोज सिंह पहाडि़या की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में आदिम जनजाति माल पहाडि़या के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने, समाज एवं शिक्षा का विकास करने पर विस्तृत चरचा की गयी. श्री पहाडि़या ने कहा कि आदिम जनजाति शिक्षित संघ द्वारा 11 […]

प्रतिनिधि,दुमकाझारखंड आदिम जनजाति शिक्षित संघ की बैठक जन पुस्तकालय में मनोज सिंह पहाडि़या की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में आदिम जनजाति माल पहाडि़या के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने, समाज एवं शिक्षा का विकास करने पर विस्तृत चरचा की गयी. श्री पहाडि़या ने कहा कि आदिम जनजाति शिक्षित संघ द्वारा 11 व 12 फरवरी को अमर शहीद तिलका मांझी के शहादत दिवस पर एक परिचर्चा आयोजित करेगी, जिसमें पहाडि़या समाज के बुद्धिजीवी एवं गण्यमान्य भाग लेंगे. श्री पहाडि़या ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम की अगली समीक्षा बैठक 11 जनवरी को होगी. मौके पर बसंत सिंह पहाडि़या, नवल किशोर सिंह, मोतीलाल सिंह, क न्हाई देहरी, दामोदर गृही, ज्योतिष कुमार सिंंह, मनु पहाडि़या, रमेश गृही, पवन गृही, चंद्रशेखर गृही, अशोक पहाडि़या, राजेंद्र पुजहर, मणिलाल गृही, शंकर पुजहर आदि उपस्थित थे………………………………………फोटो5 डीएमके :54आदिम जनजाति शिक्षित संघ की बैठक में उपस्थित सदस्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >