व्यवसायी बरतें पारदर्शिता

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के व्यवसायियों के साथ वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को डाकबंगला परिसर जरमुंडी में वाणिज्य कर सहायक आयुक्त आर के मेहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सहायक आयुक्त श्री मेहरा ने सभी व्यवसायियों से झारखंड बिक्री कर अधिनियम के तहत निबंधन कराने की बात कही. उन्होंने कहा की […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के व्यवसायियों के साथ वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को डाकबंगला परिसर जरमुंडी में वाणिज्य कर सहायक आयुक्त आर के मेहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सहायक आयुक्त श्री मेहरा ने सभी व्यवसायियों से झारखंड बिक्री कर अधिनियम के तहत निबंधन कराने की बात कही.

उन्होंने कहा की व्यवसायी निबंधन करा कर पारदर्शिता पूर्वक कारोबार करें. सरकार को राजस्व की आवश्यकता है. वाणिज्य कर पदाधिकारी संजय कुमार राव ने जेवीएटी के संबंध में विस्तार से व्यवसायियों को जानकारी दी एवं निबंधन के लिए प्रोत्साहित किया.

एसटीओ श्री राव ने बताया कि अधिक से अधिक व्यापारियों का निबंधन कराना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है ताकि स्वस्थ तरीके से लोग व्यापार कर सके. निबंधन प्रक्रिया में व्यवसायियों से सहयोग करने की बात कही.

व्यवसायियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

वाणिज्य कर आयुक्त आर के मेहरा ने कहा कि अगले सात दिनों के अंदर वाणिज्य कर कार्यालय से संपर्क कर व्यवसायी निबंधन की प्रक्रिया शुरू करावें. व्यवसायी निबंधन कराकर व्यवसाय करें.

उन्होंने कहा यदि सक्षम व्यवसायी निबंधन नहीं कराते तो उसके दुकान व गोदाम पर छापा मारकर बिक्री कर अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. श्री मेहरा ने बताया कि कई वर्षो का जोड़ कर व्यवसायियों पर जुर्माना भी लगाया जायेगा.

श्रवणी मेला में लगेगा शिविर

वाणिज्य कर आयुक्त श्री मेहरा ने कहा कि श्रवणी मेले में बासुकिनाथ में करोड़ों का व्यवसाय होता है. विभाग को राजस्व की प्राप्ति नहीं होती है. इसके लिए वाणिज्य कर अधिकारियों व कर्मियों का प्रवेश द्वार पर शिविर लगाया जायेगा. श्रवणी मेले में राजस्व प्राप्ति के लिए विभाग के अधिकारी लगे रहेंगे.

मौके पर व्यवसायी शिव कुमार भूवानियां, द्वारिकानाथ गण उर्फ छक्कू, मानिक कुमार सेन, पवन कुमार मंडल, उमेश मंडल, विकास कुमार, संजय कुमार टिवड़ेवाल, मनोज कुमार भूवानियां, संजय साह, पवन कुमार भूवानियां आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >