सिदो-कान्हू को नमन

दुमका : संताल हूल की 158 वीं वर्षगांठ पर दुमका में अमरनायक सिदो-कान्हू याद किये गये. उपराजधानी दुमका के पोखरा चौक में इन महापुरुषों की आदमकद कास्यं प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री सह दुमका के सांसद शिबू सोरेन एवं पूर्व डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सिदो […]

दुमका : संताल हूल की 158 वीं वर्षगांठ पर दुमका में अमरनायक सिदो-कान्हू याद किये गये. उपराजधानी दुमका के पोखरा चौक में इन महापुरुषों की आदमकद कास्यं प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया.

पूर्व मुख्यमंत्री सह दुमका के सांसद शिबू सोरेन एवं पूर्व डिप्टी सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सिदो कान्हू को नमन किया. उनके साथ झामुमो के केंद्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, अजय झा मिक्की, रवि यादव, सुशील दूबे, प्रीतम कुमार, राजेश राउत, ललित संतालिया आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >