दुमका कोर्ट : मुफस्सिल थाना पुलिस ने घासीपुर-मोहलीपाड़ा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में सुभाष मोहली को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के बयान पर सुभाष मोहली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया. पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह शौच के लिए जा रही थी, तो रास्ते में सुभाष ने उसे अकेला पाकर जामुन के पेड़ के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घर आकर पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी.
