बच्चों को मिले संरक्षण व सुरक्षा

बाल संरक्षण व सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजनदुमका : बाल संरक्षण तथा बच्चों को सुरक्षा एवं अधिकार सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन स्वयंसेवी संस्था बालसखा द्वारा किया गया. बतौर मुख्य अतिथि राज्य मिशन प्राधिकार के सदस्य कुंदन कुमार लाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर विशिष्ट […]

बाल संरक्षण व सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
दुमका : बाल संरक्षण तथा बच्चों को सुरक्षा एवं अधिकार सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन स्वयंसेवी संस्था बालसखा द्वारा किया गया. बतौर मुख्य अतिथि राज्य मिशन प्राधिकार के सदस्य कुंदन कुमार लाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

मौके पर विशिष्ट अतिथि झारखंड शिक्षा परियोजना के एपीओ अशोक कुमार सिन्हा, लायंस क्लब के मनोज कु मार घोष तथा रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव अमरेंद्र कुमार यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लिए बनाये कानून किशोर न्याय अधिनियम 2000 को सशक्त बनाने के साथ-साथ उसके अनुपालन को लेकर सकारात्मक पहल करने की थी.

कार्यक्रम का संचालन बाल सखा के कॉर्डिनेटर राहुल प्रवीण ने किया. उन्होंने स्थानीय एवं स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधियों से इस गंभीर मुद्दे पर आगे बढ़ने की अपील की. कार्यक्रम में अन्नु, मेरीलीना मरांडी, आरके वर्मा, परमेश्वर झा, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >