पेट्रोल की कीमत बढ़ाने का विरोध
दुमका : झारखंड विकास युवा मोरचा ने रविवार को पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. युवा मोरचा के अशोक यादव व केंद्रीय सचिव मोहन हांसदा के नेतृत्व में किये गये इस कार्यक्रम के दौरान टीन बाजार चौक पर जमकर नारेबाजी की गयी.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय समिति सदस्य पिंटु अग्रवाल, नगर अध्यक्ष बिट्ट सिंह, अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष जमील अख्तर, युवा मोरचा जिला उपाध्यक्ष अब्दूल अफरोज, मो तौहीद, द्वारिका साह, सुभाष पाल, आकाश कुमार पवन कुमार चंद्रवंशी, रियाज अहमद, शैलेंद्र हेंब्रम, पंकज मुमरू, रामेश्वर राय, अख्तर अंसारी, अंकित कुमार, किशोर सिंह, गोपाल कुमार, विक्की सोरेन, सोनू हेंब्रम, सोनू कुमार, अंगज कुमार, जावेद खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
